Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"रेखा गुप्ता का स्कूल दौरा, सर्वोदय विद्यालय का लिया जायजा"
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने राजधानी नई दिल्ली स्थित एक राजकीय सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं और छात्रों के समग्र विकास से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मकसद सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना बताया गया। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रशासन से आवश्यक सुधार कार्यों की विस्तृत सूची मांगी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल वर्षों से कुव्यवस्था, बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की कमी की मार झेल रहे थे लेकिन पिछले एक साल से हम लगातार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।