Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"गीता कन्या विद्यालय में मार्गदर्शन कैंप का आयोजन हुआ"
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह): गीता कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं विशेष रूप से UPSC परीक्षा की तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देना तथा गणित विषय में आसान एवं शाॅर्ट ट्रिक सीखाना था। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में मानवेंद्र सिंह, अर्जुन राणा , पंकज शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्या जी ने स्मृति चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया। मानवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, समाचार - पत्र पढ़ने की आदत तथा आत्मविश्वास बनाए रखने जैसी महत्वपूर्ण बातें बताई। अर्जुन राणा ने विद्यार्थियों को गणित के प्रश्नों को कम समय में हल करने के लिए कई उपयोगी शाॅर्ट ट्रिक सिखाए। उन्होंने बताया कुछ बिंदुओं पर विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक कक्षा की NCERT की पाठ्य पुस्तक को विस्तार से पढ़ना,प्रतिदिन कम से कम 4 घंटे तन्मयता से पढ़ना, एक डायरी बनाना जिसमें प्रतिदिन क्या-क्या करना है और क्या कर लिया, यह लिखना आदि करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया तथा प्रश्न पूछ कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या महोदया ने अतिथियों का धन्यवाद किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।