Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"सेक्टर-34 में लगेंगी हाई मास्ट लाइट्स, अंधेरे वाले क्षेत्रों को मिलेगी राहत"
चंडीगढ़: सेक्टर-34 के कमर्शियल और इंस्टिट्यूशनल क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और रोशनी युक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने नई हाई मास्ट लाइट्स परियोजना की शुरुआत की है। वार्ड नंबर-23 की पार्षद Prem Lata ने परियोजना का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम बीएसएनएल कार्यालय और पिकाडली पार्किंग के पास आयोजित किया गया। यह परियोजना सेक्टर-34 के उन हिस्सों को कवर करेगी, जहां लंबे समय से पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इनमें लाइब्रेरी एरिया, इंस्टिट्यूशनल जोन, टॉय होटल और मुकुट हॉस्पिटल के आसपास का क्षेत्र शामिल है। पार्षद प्रेम लता ने कहा कि सेक्टर-34 के प्रमुख पार्किंग स्थलों और व्यावसायिक क्षेत्रों में बेहतर रोशनी की लंबे समय से मांग की जा रही थी। हाई मास्ट लाइट्स लगने से न केवल रात के समय लोगों की आवाजाही सुगम होगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 25 वर्षों से अंधेरे वाले रास्तों के कारण स्थानीय व्यवसायियों और कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले लगभग 20 हजार विद्यार्थियों को असुरक्षा महसूस होती थी। नई लाइट्स लगने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और सुविधा दोनों में सुधार होगा। इस अवसर पर एसडीओ राजदीप, जेई राजदीप सिंह, एम.एस. भल्ला, अजय, रणदीप सिंह, बलजीत, निर्मल, मंजीत और विक्रम सहित कई गणमान्य निवासी और व्यवसायी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।