Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"टेनेंसी एक्ट के विरोध में वकीलों की हड़ताल, न्यायिक कार्य बाधित"
चंडीगढ़: प्रस्तावित टेनेंसी एक्ट के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चंडीगढ़ ने 13 मई तक पूर्ण हड़ताल का ऐलान किया है। यह फैसला 8 मई को जेंट्स बार रूम में आयोजित आपात बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बार एसोसिएशन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अधिवक्ता बुधवार 13 मई तक सभी न्यायिक कार्यों से दूर रहेंगे। हड़ताल के दौरान ट्रैफिक चालान सहित किसी भी मामले की सुनवाई या पेशी में भाग नहीं लिया जाएगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि सभी सदस्य, नोटरी और ओथ कमिश्नर भी हड़ताल में शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान अदालत में पेश होने या अपने इंटर्न को भेजने वाले सदस्य पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में टेनेंसी एक्ट के खिलाफ उचित रिट याचिका दायर करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया। वहीं, आगे की रणनीति तय करने के लिए 13 मई को सुबह 11 बजे फिर से बैठक बुलाई गई है। बार एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से एकजुट रहने और आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग की अपील की है।