Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था चोरी की एक्टिवा, चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा"
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की एक्टिवा चलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी सत्यम तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर की गई। मामले की जांच एसपी सिटी केएम प्रियंका और एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में सेक्टर-39 थाना पुलिस द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक 7 मई को सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सेक्टर-38 डिस्पेंसरी के पास एक युवक एक्टिवा पर संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो आगे की नंबर प्लेट पर GJ-01-PV-1299 और पीछे CH-01-AV-1299 अंकित था। जांच में पता चला कि वाहन का असली नंबर GJ-01-PV-1299 है और यह एक्टिवा जीरकपुर के सिंहपुरा इलाके से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सत्याम तिवारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और चोरी की एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।