Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
सीएफआई की एड-हॉक कमेटी द्वारा घोषित; अनधिकृत ट्रायल्स से दूर रहने की अपील अमृतसर, 11 जनवरी : अरुणाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी माउंटेन टेरेन बाइक (एमटीबी) नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पंजाब राज्य माउंटेन बाइक टीम के गठन हेतु ओपन चयन ट्रायल 29 जनवरी को जागो–अकाल अकादमी रोड, गांव कालवा (पटियाला–सरहिंद रोड) पर आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) द्वारा गठित एड-हॉक कमेटी (साइक्लिंग पंजाब) के तत्वावधान में होंगे और पुरुष एवं महिला सभी वर्गों के लिए खुले रहेंगे। प्रतिभागियों का पंजाब का मूल निवासी होना अनिवार्य है। ट्रायल्स में मेन/वुमेन एलीट (19 वर्ष से ऊपर), अंडर-23, जूनियर (17-18 वर्ष) तथा यूथ बॉयज़ व गर्ल्स (14 वर्ष से कम) श्रेणियां शामिल होंगी। खिलाड़ियों को मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। एड-हॉक कमेटी के अध्यक्ष एवं सीएफआई के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक ने स्पष्ट किया कि पंजाब में टीम गठन और ट्रायल आयोजित करने का अधिकार केवल एड-हॉक कमेटी को ही है। किसी भी अन्य संस्था या व्यक्ति द्वारा कराए गए ट्रायल अनधिकृत और अमान्य माने जाएंगे। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह या अनऑथराइज्ड चयन प्रक्रिया से दूर रहें। अधिकृत जानकारी के लिए खिलाड़ी मनीष सावनी (सदस्य, एड-हॉक कमेटी) से मोबाइल 9463909616 पर संपर्क कर सकते हैं।