Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर फोकस, ‘हैप्पी क्लासरूम’ की जानकारी"
कलायत (रवि जैस्ट): द गर्ल्स गुरुकुल में शनिवार को 'हैप्पी क्लासरूम' विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (CBP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती भावना चोलिया व रिसोर्स पर्सन श्रीमती मोलिम्मा ब्लेसन एवं श्रीमती राजश्री चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षकों को बताया गया कि कैसे कक्षा के वातावरण को तनावमुक्त और आनंदमय बनाकर विद्यार्थियों के भावनात्मक और बौद्धिक विकास को गति दी जा सकती है। रिसोर्स पर्सन मोलिम्मा ब्लेसन ने कहा कि शिक्षक का सकारात्मक दृष्टिकोण ही बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास पैदा करता है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विभिन्न समूहों में बांटकर गतिविधियां करवाई गईं, जिसमें विद्यार्थियों की भावनाओं को समझने और उनके साथ आत्मीय संबंध बनाने के गुर सिखाए गए। रिसोर्स पर्सन राजश्री चौधरी ने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे बच्चों की रुचि के अनुसार शिक्षण पद्धति अपनाएं। समापन पर प्रधानाचार्या भावना चोलिया ने कहा कि शिक्षण केवल सूचना देना नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। एक खुशहाल कक्षा वही है जहाँ विद्यार्थी बिना किसी भय के अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त कर सके। उन्होंने विशेषज्ञों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों से इसे लागू करने का आह्वान किया।