Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"मातृ दिवस पर ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में खास आयोजन"
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह): 7 बी स्थित ग्रैंड मां कॉटेज किड्स स्कूल में आज मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने अपनी माताओं के लिए कईं नृत्य प्रस्तुतियां देते हुए उनके प्रति अपने प्यार को व्यक्त किया। छोटे छोटे बच्चों का अपनी माताओं के प्रति प्रेम और उनका नाटकीय प्रस्तुतीकरण का नजारा देखते ही बन रहा था।बच्चे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ मंच पर नृत्य करते दिख रहे थे क्योंकि जहां बात मां की आती है तो चाहे मा हो या बच्चे दोनों का ये बंधन एक बहुत ही गहरा अहसास है। जहां बच्चों ने अपनी माताओं का मनोरंजन अपनी नृत्य प्रस्तुति से दिया ओर साथ ही अपने नन्हे हाथों से बनाए उपहार उन्हें भेंट किए। वही हमारी मम्मियां भी किसी से पीछे नहीं रही। उन्होंने भी अपने बच्चों के साथ विशेष नृत्य प्रस्तुतियां दी और साथ ही उनके लिए पौष्टिकता से भरे व्यंजन भी बनकर प्रस्तुत किए। विद्यालय में मातृ दिवस के अवसर पर मशहूर चाकलेटर, इंडिया की फाइनलिस्ट और डिवाइन बाय रितिका की संचालिका रितिका गर्ग बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहन करते हुए उनके आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में इतनी अच्छी प्रस्तुति के पीछे विद्यालय के सराहनीय प्रयास साफ नजर आते हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रस्तुतियों में भव्यम,युवान, पाखी, ऋषभ, अनिका, कियानंश लोहाट की मम्मी विजेता रहे ओर कायरा ओर कियाँश की मम्मी को सराहनीय पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय की प्राचार्या लवलीन पाहवा ने सभी को मातृ दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर मंच का संचालन विजडम वर्ल्ड स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र आरव पाहवा ओर सातवीं कक्षा की छात्रा अनायश ने बखूबी की।विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा ने कहा कि वैसे तो हर दिन मा से ही होता है ओर ना के लिए ही होता है। उन्होंने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को अपनी मां को भगवान का दर्जा देते हुए उनके लिए हर दिन कुछ न कुछ खास अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं नीतू, कुलदीप, अंजू, नूतन, नीलम ओर अन्य स्टाफ मौजूद रहे।