Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"पार्षद प्रेम लता ने सेक्टर-35A में सड़क कार्य का शुभारंभ किया"
चंडीगढ़: वार्ड नंबर-23 की पार्षद प्रेमलता ने क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए सेक्टर-35A में सड़कों की रिकारपेटिंग (री-कारपेटिंग) कार्य का उद्घाटन किया। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बताया गया कि इन सड़कों का निर्माण लगभग पांच वर्ष पहले हुआ था, लेकिन समय के साथ सड़कें जर्जर और खस्ताहाल हो गई थीं। स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए पार्षद प्रेम लता ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करवाया। उद्घाटन अवसर पर एसडीओ अमन कुमार, जेई जगतार सिंह, सेक्टर-35 फूल मार्केट के प्रतिनिधि राजेश कुमार, धीरज, विजय कुमार और सुदामा बिट्टू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए पार्षद प्रेम लता का आभार जताया। लोगों ने कहा कि सड़कें खराब होने के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और अब रिकारपेटिंग कार्य शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। पार्षद प्रेम लता ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी हैं और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे।