Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"गौ सेवक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, चारा संकट उठाया"
लुधियाना: राष्ट्रीय गौ सेवा मिशन के अध्यक्ष स्वामी कृष्णा नंद के नेतृत्व में विभिन्न गौ सेवक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर प्रदेश में गहराते चारा संकट को लेकर चिंता व्यक्त की। स्वामी कृष्णा नंद ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और चारे की कमी के चलते गौशालाओं व पशुपालकों के सामने गंभीर स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। कई स्थानों पर गौवंश को दो वक्त का भरपेट भोजन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि चारे के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गौ सेवा से जुड़े संगठनों और पशुपालकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि पंजाब में डाइंग उद्योग सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में पशुओं के चारे के रूप में इस्तेमाल होने वाली तूड़ी का बड़े स्तर पर उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण गौवंश एवं भैंसों के लिए चारे की भारी कमी पैदा हो गई है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि सरकार इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकाले तथा पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष कदम उठाए जाएं। इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। इस अवसर पर महाराज ज्ञानचंद, बिट्टू गुंबर, कमल शर्मा, केशव आनंद, संदीप चुग सहित कई गौ सेवक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।