Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"आईटीईपी पाठ्यक्रमों की मंजूरी, जम्मू विश्वविद्यालय में नए एडमिशन शुरू होंगे"
जम्मू: केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में शिक्षक शिक्षा (Teacher Education) से जुड़े नए कार्यक्रमों को हरी झंडी मिल गई है। इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े नए कोर्स और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि आईटीईपी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप भारत सरकार और एनसीटीई की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में समस्या समाधान, रचनात्मक सोच, संचार कौशल तथा नैतिक मूल्यों जैसी क्षमताओं का विकास करेगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भविष्य के शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, शैक्षणिक कौशल और व्यावहारिक प्रशिक्षण से सशक्त बनाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के सहयोग से कौशल आधारित और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। इस दौरान विभाग की नई पहल के तहत कक्षाओं को “संवाद कक्ष” तथा प्राचीन ऋषियों एवं उनके शिष्यों के नामों से संबोधित करने का निर्णय भी लिया गया। शिक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. असित मंत्री ने बैठक के एजेंडा और विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि विभाग का उद्देश्य सक्षम और मानवीय मूल्यों से युक्त शिक्षक तैयार करना है। उन्होंने संबंधित विभागों के शिक्षकों और अध्यक्षों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रो. जे.एन. बलिया ने बीएससी-बीएड कार्यक्रम की रूपरेखा और विभिन्न सेमेस्टरों के क्रेडिट सिस्टम की जानकारी दी, जबकि परीक्षा नियंत्रक प्रो. सूरी ने मेजर और माइनर पाठ्यक्रमों के मूल्यांकन मानदंडों पर प्रकाश डाला। बैठक में डीन अकादमिक प्रो. सुरम सिंह, एसोसिएट डीन प्रो. उदय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्षों और विशेषज्ञों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा पाठ्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम का समापन शिक्षा अध्ययन विभागाध्यक्ष प्रो. असित मंत्री द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।