Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"मंत्री बनने पर समर्थकों और परिवार में उत्साह"
कोलकाता: अग्निमित्रा पॉल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं के बीच उनके परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला है। अग्निमित्रा का परिवार मूल रूप से राजनीति से दूर रहा है। उनका जन्म आसनसोल में हुआ, जबकि उनका पुश्तैनी घर दुर्गापुर के गोपालमाठ इलाके में है। यहीं उनके चाचा मनोरणजन राय और चाची स्वप्ना राय रहते हैं। Also Read - शराब के साथ तस्करी में जुटी महिला को उत्पाद बलों ने किया गिरफ्तार,शराब जब्त अग्निमित्रा के पिता अशोक राय इस्को कारखाने के अस्पताल में डॉक्टर रहे हैं, जबकि उनकी मां अपर्णा राय गृहिणी हैं। दो बहनों में अग्निमित्रा बड़ी हैं और उनकी छोटी बहन लंदन में रहती हैं। पढ़ाई उन्होंने आसनसोल के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से की और बाद में जादवपुर विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। राजनीति में आने से पहले अग्निमित्रा फैशन डिजाइनर के रूप में भी जानी जाती थीं। उन्होंने कई फिल्मों और कलाकारों के लिए पोशाक डिजाइन की। वर्ष 2019 में उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। वर्ष 2021 में उन्हें पार्टी ने आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सायनी घोष को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद पार्टी नेतृत्व की नजरों में उनका महत्व बढ़ता गया। हाल के चुनाव में भी उन्होंने तृणमूल के उम्मीदवार तापस बनर्जी को हराकर सीट बरकरार रखी। परिवार के लोगों ने बताया कि मंत्री बनने की खबर से घर में खुशी का माहौल है। उनकी चाची स्वप्ना राय, जिन्हें अग्निमित्रा और उनकी बहन ‘दूसरी मां’ कहकर बुलाती हैं, ने कहा कि परिवार के लिए यह बहुत गर्व की बात है।