Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"वाहन चोरी मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा"
चंडीगढ़ (अजीत झा): चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एक्टिवा समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करण पुत्र विनोद निवासी गांव झांपुर, जिला मोहाली (पंजाब) उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ ई-एफआईआर नंबर 575 दिनांक 07 मई 2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) व 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला धनास स्थित मिल्क कॉलोनी निवासी विजय पुत्र बाबू राम की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता की एक्टिवा नंबर CH-01-BN-1109 चोरी हो गई थी। 08 मई को गश्त के दौरान एसआई करण सिंह और उनकी टीम ने सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक को संदिग्ध हालत में एक्टिवा चलाते हुए पकड़ा। जांच में पता चला कि उक्त एक्टिवा चोरी की है और इस संबंध में सेक्टर-39 थाने में ई-एफआईआर दर्ज थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी करण को गिरफ्तार कर चोरी की एक्टिवा अपने कब्जे में ले ली। पुलिस जांच में आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि शहर में वाहन चोरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।