Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"डीन स्टूडेंट वेल्फेयर द्वारा गठित कमेटी ने वार्षिक समारोह के दौरान सभी हॉस्टलों का किया निरीक्षण, वार्डन डॉ. नवीन कुमार के नेतृत्व और हॉस्टल कमेटी के सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता"
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डीन स्टूडेंट वेल्फेयर द्वारा वार्षिक समारोह के अवसर पर सभी हॉस्टलों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, तैयारी तथा प्रस्तुति के निरीक्षण हेतु एक विशेष कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण के उपरांत घोषित परिणामों में सरदार पटेल बॉयज हॉस्टल नं. 4 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कमेटी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉस्टलों में भोजन की गुणवत्ता, रसोई व्यवस्था, स्वच्छता तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के आधार पर जारी परिणामों में बॉयज हॉस्टल नं. 4 को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि द्वितीय स्थान हॉस्टल नं. 3 एवं तृतीय स्थान हॉस्टल नं. 2 को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बॉयज हॉस्टल नं. 4 के वार्डन डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे हॉस्टल परिवार के सामूहिक सहयोग, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने हॉस्टल कमेटी, मेस प्रबंधन, कर्मचारियों एवं सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के बेहतर समन्वय और निरंतर प्रयासों के कारण ही हॉस्टल को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी बॉयज हॉस्टल नं. 4 इसी प्रकार उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा। हॉस्टल के जनरल सेक्रेटरी एवं ओवरऑल कोऑर्डिनेटर सरताज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डॉ. नवीन कुमार ने सदैव विद्यार्थियों के हितों, बेहतर व्यवस्थाओं, स्वच्छता तथा गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप आज हॉस्टल ने यह प्रतिष्ठित उपलब्धि प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि डीन स्टूडेंट वेल्फेयर कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में बॉयज हॉस्टल नं. 4 को प्रथम स्थान प्रदान करते हुए पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई है और बॉयज हॉस्टल नं. 4 ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, नेतृत्व तथा सामूहिक प्रयास से उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।