Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बदहाल सड़क से परेशान लोगों को राहत, हरजीत सिंह मिंटा ने उठाया जिम्मा
जीरकपुर: वार्ड नंबर-14 स्थित कृष्णा एंक्लेव में लंबे समय से बदहाल पड़ी सड़क को लेकर नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने अपने निजी खर्च पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया। सड़क निर्माण शुरू होते ही कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और पूर्व पार्षद के इस कदम की सराहना की। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी की सड़क लंबे समय से टूटी और जर्जर हालत में पड़ी हुई थी। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़े हिस्सों के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव होने से हालात और भी खराब हो जाते थे। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल भी हो चुके थे। कॉलोनीवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पूर्व पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने का निर्णय लिया। सड़क निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय बाद उनकी समस्या का समाधान होता दिखाई दे रहा है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के प्रति इसी तरह संवेदनशील होना चाहिए। पूर्व पार्षद हरजीत सिंह मिंटा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।