Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सतलुज वर्ल्ड स्कूल में मातृ दिवस व टैगोर साहित्य सप्ताह का समापन
डेराबस्सी: सतलुज वर्ल्ड स्कूल में मातृ दिवस एवं रविंद्रनाथ टैगोर साहित्य सप्ताह के समापन अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल डेराबस्सी की स्वास्थ्य टीम ने सहभागिता निभाई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मातृ शक्ति के त्याग, प्रेम और समर्पण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां ही बच्चे के संस्कारों और उज्ज्वल भविष्य की प्रथम गुरु होती है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में डॉ. साक्षी ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, मासिक धर्म स्वच्छता और महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य निरीक्षक राजिंदर सिंह ने स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और जल जनित बीमारियों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कल्याण अधिकारी दलबीर सिंह ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के विषय में विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विद्यालय की निदेशक डॉ. रूबी शर्मा ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के साथ-साथ साहित्य और सामाजिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने मोबाइल फोन की बढ़ती लत, अनुशासन और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कविता गोष्ठी एवं काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। आयोजन में विद्यार्थियों, माताओं, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।