Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मोहाली-चंडीगढ़ में पुलिस की बड़ी सफलता, वारदात से पहले आरोपी पकड़े
मोहाली (अजीत झा.): मोहाली और चंडीगढ़ में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परवीन कुमार उर्फ शामा और हरीश कुमार उर्फ हैरी भूपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में इटली में बैठे राजेश कुमार उर्फ बंटा को भी नामजद किया गया है, जिस पर हथियारों की सप्लाई कराने का आरोप है। एसएसओसी के एआईजी दीपक पारिक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि होशियारपुर के गांव कनेवाल निवासी परवीन कुमार, जो फिलहाल बनूड़ की गोयल कॉलोनी में रह रहा था, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय है और अपने साथियों के साथ मिलकर मोहाली-चंडीगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर एसएसओसी ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और बनूड़ में छापेमारी कर परवीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके किराये के मकान से .32 बोर की पिस्टल, मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए। जांच में पता चला कि परवीन के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वर्ष 2018 के एक लूट मामले में उसे भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान परवीन ने अपने साथी हरीश कुमार उर्फ हैरी का नाम उजागर किया। पुलिस ने होशियारपुर में छापेमारी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। हरीश की निशानदेही पर पुलिस ने दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद कीं। जांच में सामने आया कि हरीश अंतरराष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है और इटली की टीम की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि हथियारों की खेप इटली में बैठे राजेश कुमार उर्फ बंटा ने भेजी थी। पुलिस के मुताबिक राजेश कुमार का भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कुल नौ मामले दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने तीन दिन की रिमांड हासिल की है। एसएसओसी अब इस पूरे हथियार सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।