Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
प्रीतपाल कौर लांबा को वार्ड नंबर 29 की महिला प्रधान नियुक्त किया गया
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा): शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों और जनसुविधाओं की मिसाल आज भी दी जाती है, जिसकी बराबरी कोई अन्य सरकार नहीं कर सकी। यह विचार शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान (शहरी) लाली बाजवा ने वार्ड नंबर 29 में श्रीमती प्रीतपाल कौर लांबा को वार्ड की महिला प्रधान नियुक्त किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर हलका इंचार्ज संजीव तलवाड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 29 की प्रमुख “40 फुटी सड़क” का निर्माण शिरोमणि अकाली दल के शासनकाल के दौरान ही हुआ था। उन्होंने बताया कि उस समय इस सड़क पर 73 लाख रुपये खर्च किए गए थे और यह विकास कार्य अकाली दल के पार्षद संतोष सिंह औजला की देखरेख में पूरा किया गया था। तलवाड़ ने वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उसके बाद इलाके की सड़कों की जो खराब हालत हुई है, वह सभी के सामने है। पूर्व डिप्टी मेयर प्रेम सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पिछड़ चुके वार्डों को दोबारा विकास की राह पर लाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिरोमणि अकाली दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें, ताकि इलाके का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर महिला नेता नीति तलवाड़, बिक्रमजीत सिंह कलसी और संजीव थापर ने भी अपने विचार साझा किए तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।