करीब 22 लाख की लागत से वार्ड 13 में लगाई जाएगी इंटरलॉकिंग टाइल्स, डाली जाएगी बरसाती पाइप की निकासी के लिए पाइपलाइन
जीरकपुर 11 Jan :
नगर परिषद के प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने रविवार के दिन बसंत विहार फेस-2 की गली के विकास कार्य का विधिवत मुहूर्त किया। इस गली पर करीब 15 लाख 61 हजार रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी, वहीं बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन भी डाली जाएगी। इससे लंबे समय से चली आ रही जलभराव और खराब रास्तों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही करीब 5 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वेलिंगटन स्टेट और गुलमोहर ट्रेंड के बाहर वाली सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। यह सड़क इलाके के लिए एक अहम संपर्क मार्ग है, जिसके सुधरने से रोजाना आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर पार्षद पति सुखबीर सिंह लवली, सबका सरपंच प्रेमचंद, दलवीर सिंह प्रधान बसंत विहार, हिमांशु शंकधर, विवेक मेहता, ओमपाल, मनीष, प्रतिमा सिन्हा, माया, सुरेश भाटिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रधान सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों का आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से इलाके की सड़कों की हालत खराब थी, लेकिन अब विकास कार्य शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।