Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना में BJP का वार, AAP के आरोपों को किया खारिज
लुधियाना (दिनेश मौदगिल): भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला बोला गया। यह हमला कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया गया। जिसको लेकर भाजपा अध्यक्ष धीमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने आम आदमी पार्टी व लुधियाना प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए? उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित ओर निराधार है ।अगर संजीव अरोड़ा पर लगे आरोप सही पाए गए तो ही ईडी द्वारा उनको गिरफ्तार किया गया है।इसमें भाजपा नेताओं का क्या दोष।आज आम आदमी पार्टी जनता का ध्यान अपने असफल शासन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से हटाने के लिए भाजपा को निशाना बना रही है। धीमान ने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पार्टी है, जबकि आम आदमी पार्टी केवल झूठी बयानबाजी और लोगों को गुमराह करने की राजनीति कर रही है। रजनीश धीमान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन झूठे आरोपों का लोकतांत्रिक तरीके से मुंहतोड़ जवाब देंगे और जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेंगे। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरे मामले में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकार के दबाव में निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच करे और दोषियों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी की सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।आज आप सरकार द्वारा जिस तरह भाजपा पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।आज आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक तो चोरी ऊपर से सीना चोरी वाली कहावत चरितार्थ बैठ रही है।भाजपा अध्यक्ष धीमान ने कहा कि आज भाजपा पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव करेगी और दफ्तर को ताला भी लगाएगी।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश के महामंत्री अनिल सरीन,उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल,जिला महामंत्री सरदार नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा,नवल जैन इत्यादि मौजूद रहे।