Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"बाल विकास स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, 12 पदकों पर कब्जा"
कलायत (रवि जैस्ट): जैन स्नातक मॉडल टाउन में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बाल विकास पब्लिक स्कूल, कलायत के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले भर से आए करीब 120 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्कूल के सभी 12 प्रतिभागियों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम ने कुल 9 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में काव्या सेजल अनु, खुशी, शहजाद, हैप्पी, अमरजीत, जीवन और कृष शामिल रहे, जिन्होंने अपने-अपने भार वर्ग में प्रतिद्वंदियों को धूल चटाई। इसके अलावा सक्षम ने सिल्वर जबकि तनिष और मनप्रीत ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर गौरव बढ़ाया। विजेता खिलाड़ियों के स्कूल पहुँचने पर प्रबंधन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक संदीप चहल, कुलदीप चहल और प्रधानाचार्या प्रमिला ने कोच प्रवीण सारसर और खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना भी पैदा करते हैं। इस अवसर पर एडवोकेट गुलाब भट्ट, जिला सचिव मीनू और पूर्व डीएसओ जसवंत सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।