Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"सरकार ने अरोड़ा को हटाया, विभागों का बंटवारा किया"
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद की गई है। इस फैसले के बाद उनके पास मौजूद विभागों को अन्य मंत्रियों के बीच बांट दिया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय प्रशासनिक और राजनीतिक कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर हटाने के पीछे के कारणों पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। डेढ़ माह में ये दूसरा मौका है जब पंजाब के मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है। इससे पहले एक आत्महत्या के मामले में नाम आने पर पंजाब के तत्कालीन परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने 20 मार्च को इस्तीफा दिया था। भुल्लर का विभाग वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दिया गया था। अब हालही में संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद सोमवार की रात मंत्रियों के विभागों में बदलाव कर दिया गया। पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को उद्योग विभाग सौंपा गया है। इसी प्रकार शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को स्थानीय निकाय मंत्रालय दिया गया है। पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सौन्द को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव अरोड़ा के पास निवेश प्रोत्साहन मंत्रालय भी था। जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है।