Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/12 मई। मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पक्खोवाल रोड पर स्थित श्री गीता मंदिर विकास नगर में अमेरिका से विशेष रूप से पधारे स्वामी नलिन आनंद गिरी जी ने श्री गीता जी की शिक्षा को बड़े विस्तार से बतलाते हुए कहा कि कर्म करने से हर मानव का जीवन सुखमय हो जाता है और कूटनीति से हर असंभव को संभव किया जा सकता है। उन्होंने संगीतमय सुंदर सुंदर भजन श्री राधा कृष्ण जी के आपसी विश्वास और स्नेह का उल्लेख किया। स्वामी जी का मंदिर पधारने पर मंदिर सभा के चेयरमैन रविंदर गुप्ता, पुरुषोत्तम बंसी, डॉक्टर सतीश गुप्ता, विनय कोहली, राजन उप्पल, पवन कांत वोहरा, राम छाबड़ा, प्रोफेसर राजिंदर सिंह, संजय कोहली, परमिंदर सिंह, मंगत, रणधीर सूद, रणदीप शर्मा ने स्वागत किया गया। स्वामी जी के सुंदर भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने डांडिया खेला। महाराज जी ने फूलों की होली में मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। महिला श्रद्धालुओं में सुरेखा अरोड़ा, उमा शांता वोहरा, ऊषा धुरिया,आदर्श अरोड़ा, अनु हांडा, रमा ढल, ममता चौहान, कुसुम जेटली, बाला कपुर, काजल कोहली आदि ने व्यास गद्दी की पूजा और आरती में भाग लिया। इस समारोह में पार्षद तनवीर सिंह धालीवाल, पार्षद दिलराज सिंह, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, कांग्रेसी नेता केके बावा, दीपक गर्ग, ज्योतिषाचार्य पंडित राजन शर्मा, भूपिंदर सग्गू, आदि ने स्वामी जी हार पहना करके स्वागत किया।