Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
फर्जी बैंक खाता बेचकर ठगी करने वाला शख्स काबू
पंचकूला (अजीत झा.): क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 83 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने नाम पर फर्म बनाकर बैंक खाता खुलवाया था और बाद में उसे साइबर ठगों को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे, जो डिजिटल मार्केटिंग का कार्य करता है, को फेसबुक पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद व्हाट्सएप चैट और कॉल के जरिए महिला ने उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिंक भेजकर शुरुआत में छोटे मुनाफे दिखाए, जिससे पीड़ित का भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद निवेश, कमीशन फीस और वेरिफिकेशन फीस के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी में लगातार रकम ट्रांसफर करवाई गई। आरोपियों ने पीड़ित से कुल 83,22,928 रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी पीएसआई युद्धवीर सिंह ने बताया कि जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने अतिरिक्त फीस मांगनी शुरू कर दी और बाद में संपर्क बंद कर दिया। खुद को ठगी का शिकार समझने पर पीड़ित ने 27 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एएसआई सतीश ने बैंक खातों की डिटेल खंगाली। पुलिस ने संबंधित बैंकों के लीगल विभागों से रिकॉर्ड हासिल किया, जिसमें एक फर्म के नाम पर खोले गए खाते का पता चला। जांच में सामने आया कि खाते का संचालक दीपक निवासी मथुरा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी फरीदाबाद है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने नाम पर फर्म रजिस्टर कर यस बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया था और बाद में अपने परिचित को करीब एक लाख रुपये में बेच दिया। आरोपी के कब्जे से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को 10 मई को गिरफ्तार किया था और 11 मई को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश, ठगी की रकम की बरामदगी और मामले में इस्तेमाल मोबाइल सिम व तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पंचकूला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप के जरिए मिलने वाले निवेश और क्रिप्टो ट्रेडिंग के लालच में न आएं। किसी भी अनजान वेबसाइट या व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।