Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बिना बिल एमटीपी किट बिक्री का खुलासा, जांच शुरू
लुधियाना (अशोक सहगल): डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के निर्देशों के तहत MTP किटों की अवैध खरीद-फरोख्त रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना बेल एमटीपी किट बेचने पर एक केमिस्ट को काबू किया है इस अभियान के तहत नवदीप संधू, ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी, लुधियाना-3 द्वारा दो फर्मों का निरीक्षण किया गया। हैबोवाल कलां के रघुबीर पार्क क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर पर विभाग द्वारा फर्जी ग्राहक भेजकर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान फर्म द्वारा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन और बिना बिक्री बिल जारी किए MTP किट बेची गई, जो कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन है। इस संबंधी तथ्य मौके पर तैयार की गई निरीक्षण रिपोर्ट में दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त, निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा स्टॉक में उपलब्ध MTP किट का खरीद रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं किया गया, जो कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 के तहत अनिवार्य है। ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी लुधियाना-3 नवदीप संधू ने बताया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।