Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
LPG स्टोरेज पर सख्ती, सुरक्षा जांच में गड़बड़ियां उजागर
चंडीगढ़: शहर में आगजनी की घटनाओं को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम चंडीगढ़ के फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज विंग ने मंगलवार को विभिन्न एलपीजी गोदामों में विशेष फायर सेफ्टी निरीक्षण अभियान चलाया। यह अभियान संयुक्त आयुक्त एवं चीफ फायर ऑफिसर डॉ. इंद्रजीत की निगरानी में संचालित किया गया। निरीक्षण अभियान के दौरान फायर विभाग की टीमों ने एलपीजी गोदामों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति, इमरजेंसी एग्जिट, गैस सिलेंडरों के भंडारण के तरीके, इलेक्ट्रिकल सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन वाहनों की पहुंच जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। साथ ही अनिवार्य फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट की भी जांच की गई। फायर अधिकारियों ने गोदामों में कार्यरत कर्मचारियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी दी। इसके अलावा आपात स्थिति में बचाव, निकासी प्रक्रिया और एलपीजी स्टोरेज से जुड़े सुरक्षा उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान कई एलपीजी गोदामों में फायर सेफ्टी संबंधी गंभीर खामियां पाई गईं। कुछ गोदाम बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और अनिवार्य फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के संचालित होते मिले। इस पर चिंता जताते हुए डॉ. इंद्रजीत ने कहा कि इस तरह की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान-माल और आसपास के रिहायशी इलाकों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। उन्होंने संबंधित स्टेशन फायर अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोदाम संचालकों से तय समय सीमा के भीतर सभी कमियों को दूर करवाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज विभाग ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि ज्वलनशील और खतरनाक सामग्री से जुड़े कारोबार में फायर सेफ्टी मानकों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।