Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर में बवाल, फायरिंग में बच्ची को लगी गोली
अमृतसर: अमृतसर के मजीठा हलके के गांव नाग कलां में रंजिश के चलते हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। मामूली कहासुनी उस समय खूनी झड़प में बदल गई जब 2 पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चल गई और 10 साल की एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पहले मजीठा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में रेड कर रही पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी और उसी के चलते यह हिंसक घटना हुई। पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।