Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 2,65,417 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,42,755 छात्र पास हुए। कुल पास प्रतिशत 91.46% दर्ज किया गया है, जबकि 17,495 छात्रों को कंपार्टमेंट और 5,109 छात्रों को फेल घोषित किया गया है। लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 94.73% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 88.52% रहा। टॉपर्स सूची में भी लड़कियों का दबदबा रहा। साइंस स्ट्रीम में मानसा की गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने 500 में से 500 अंक हासिल कर राज्य टॉप किया। वहीं, ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में लुधियाना की सोहानी चोहान और दिवांशी ने भी 500/500 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम में सरकारी मेरिटोरियस स्कूल पटियाला की सपना ने 493 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। जिला-वार मेरिट में पटियाला (58 छात्र), लुधियाना (39), अमृतसर (27), होशियारपुर (17) और बठिंडा (16) शीर्ष जिलों में रहे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर या नाम दर्ज करके देख सकते हैं, साथ ही किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 पर संपर्क किया जा सकता है।