Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लूट मामलों का खुलासा, पुलिस को मिली सफलता
चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस ने एंटी सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार सनसनीखेज लूट मामलों का पर्दाफाश किया है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक तेजधार चाकू, एक वॉलेट, आधार कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की है। यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी के एम प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। थाना सेक्टर-39 के एसएचओ राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिट निवासी गांव पिपलथा, जिला जींद (हरियाणा) और अजय निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में दर्ज चार अलग-अलग लूट मामलों को सुलझाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया था कि एक्टिवा सवार दो युवक चाकू दिखाकर उनके मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 प्रतिशत रिकवरी करने का दावा किया है। बरामद मोबाइल फोन में थाना सेक्टर-39 के तीन, सेक्टर-36 के तीन, सेक्टर-34 का एक और थाना सेक्टर-49 का एक मोबाइल शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।