Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लूट में इस्तेमाल बाइक बरामद, दूसरा आरोपी फरार
पंचकूला: सेक्टर-14 क्षेत्र में दुकानदार से नकदी छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे दो युवकों में से एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है, जबकि उसका साथी नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को थाना सेक्टर-14 पंचकूला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता, जो ढकोली का रहने वाला है और परशुराम चौक के पास खोखा चलाता है, ने पुलिस को बताया कि वह रात को काम खत्म करने के बाद ठेके के पास बाल कटवा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। शिकायतकर्ता के मुताबिक एक युवक माचिस मांगने के बहाने उसके पास आया और मौका पाकर उसकी पिछली जेब से करीब दो हजार रुपये निकालकर भागने लगा। दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जल्दबाजी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी नकदी लेकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी को थाना सेक्टर-14 ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई, जो रामदरबार चंडीगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी के साथ उसका एक अन्य साथी भी वारदात में शामिल था। आरोपी रवि को 10 और 11 मई की दरम्यानी रात विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया और 11 मई को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान फरार सह आरोपी की गिरफ्तारी और छीने गए दो हजार रुपये की बरामदगी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।