Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, गांव में खेल किट वितरण
डेराबस्सी: डेराबस्सी के नजदीकी गांव जौला कलां में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम के दौरान बेरोजगारी और खेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की वैचारिक सलाहकार समिति के सदस्य और पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता Amit Bawa Saini ने युवाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें खेल किटें वितरित कीं। इस दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि सरकार न तो उन्हें रोजगार उपलब्ध करवा रही है और न ही खेल मैदान, स्टेडियम या अन्य सुविधाएं मुहैया करवा रही है। युवाओं ने कहा कि एक ओर सरकार नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात करती है, जबकि दूसरी ओर सुविधाओं की कमी के कारण युवा गलत रास्तों की ओर धकेले जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अमित बावा सैनी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए सरकारी मैदान में खेलों के लिए हैलोजन लाइटें और नेट आदि की व्यवस्था भी करवाई। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि युवाओं की शक्ति का सही उपयोग नहीं हो पा रहा। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने की अपील की। सैनी ने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर पांच गांवों के क्लस्टर में एक आधुनिक स्टेडियम और जिम बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर गांव के पंच गुरजंट सिंह, जिला कांग्रेस के जनरल सचिव विक्रम राणा, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला प्रवक्ता मनजीत सिंह, युवा नेता परमवीर राणा, हरमन भट्टी, बलकीरत, हर्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।