Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बाल विकास स्कूल के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन
कलायत (रवि जैस्ट) : बाल विकास पब्लिक स्कूल, कलायत के विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जिससे पूरे स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल है। विद्यालय पहुंचने पर मेधावी छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं। विद्यालय प्रबंधक श्री संदीप चहल व कुलदीप चहल ने इस सफलता को विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताया। परीक्षा परिणामों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। वाणिज्य संकाय में अंजलि ने 470 अंक लेकर स्कूल में टॉप किया, जबकि मीना (458) दूसरे और तमन्ना (447) तीसरे स्थान पर रहीं। मेडिकल संकाय में खुशी ने 458 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, मानसी (445) और मैगी (444) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। नॉन-मेडिकल में प्रीत कौर (445) प्रथम और कला संकाय में प्रीति (446) ने पहला स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उप-प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति व कोऑर्डिनेटर श्रीमती मंजुला ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके सर्वांगीण विकास पर बल दिया।