Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जटौली मंडी में मंत्री ने लोगों को दिया आश्वासन
गुरुग्राम: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को जटौली मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मार्केट कमेटी पटौदी के चेयरमैन मनोज मोकलवास के पदग्रहण समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। मंत्री आरती राव ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल में उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता से संवाद बढ़ाया है, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना और हर समय उनके साथ खड़ा रहना है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है ताकि आम लोगों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज मिल सके। आरती राव ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा ढांचे को लगातार मजबूत कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं केवल शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांव और कस्बों तक भी पहुंचें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आधुनिक उपकरण, विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वच्छता, पेयजल और मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर लगातार काम हो रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई नई योजनाएं भी तैयार की जा रही हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी फसल खरीद सीजन में पटौदी-जटौली मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन शुरू की जाएगी, जहां किसानों, मजदूरों और आम लोगों को मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में पटौदी विधायक बिमला चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।