Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डीएवी स्कूल पक्खोवाल में दिव्या जैन सुराणा ने मारी बाजी
लुधियाना: सैट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजूकेशन (सी बी एस ई) ने कक्षा 12वीं के रिजल्ट बुधवार को घोषित किए। जिसमें श्री जैन श्वताबंर तेरापंथ समाज के मंत्री तरुण जैन सुराणा की बेटी दिव्या जैन सुराणा ने डी.ए.वी पबिल्क स्कूल पक्खोवाल रोड़ में हूमैनिटीज आर्टस विभाग के 12वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। स्कूल की प्रिंसीपल सतंवत कौर ने दिव्या को बधाई देते हुए मुंह मीठा करवा कर उसका उत्साहवर्धन किया। स्कूल टापर दिव्या जैन सुराणा ने बताया की टापर बनने का श्रेय वह अपनी दादी मां विनोद देवी सुरणा और अपनी मम्मी ममता जैन सुरणा को देना चाहती है। दादी मां ने सदैव धर्म का मार्ग दिखाया और उसकी मम्मी ने हमेशा जागरुक होकर पढाई करने की प्रेरणा दी। दिव्या ने प्रिंसीपल सतंवक कौर भुल्लर और सभी स्कूल टीचर्स का धन्यवाद किया है। जिन्होने सदैव पढाई के दौरान उसका मार्ग दर्शन किया है। दिव्या के टापर बनने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। दिव्या जैन ने बताया कि वह इसी तरह आगे भी परिश्रम करती रहेगी। उसका लक्ष्य यू पी एस सी पास कर देश की सेवा करना है।