Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/14 मई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किए गए अमृतसर निवासी कथित नार्को आतंकी इकबाल सिंह उर्फ शेरा को दिल्ली लाकर अदालत में पेश किया। अदालत ने एनआईए को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है, जिसके बाद एजेंसी उसे पंजाब ले जाकर पूछताछ करेगी। एनआईए के मुताबिक, शेरा लंबे समय से ऐसे नेटवर्क का हिस्सा था, जो पाकिस्तान सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी करता था। जांच में सामने आया है कि ड्रग्स से होने वाली कमाई हवाला के जरिए पाकिस्तान और कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों तक पहुंचाई जाती थी। एजेंसी का दावा है कि इस पैसे का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में किया जाता था। अधिकारियों के अनुसार, शेरा ने पंजाब में एक संगठित गिरोह तैयार किया था, जो हेरोइन की खेप मंगाने, सप्लाई करने और उससे मिली रकम आतंकियों तक पहुंचाने का काम करता था। उसका संपर्क हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े तत्वों के साथ भी बताया जा रहा है। ---