Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
कन्या विद्यालय का 10वीं परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट
पानीपत (निर्मल सिंह) : सनातन धर्म कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। इस वर्ष कुल 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 28विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 50 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में दिव्या पुत्री श्री शिव सैनी ने 473 /500 अंक (94.6%) स्नेहा श्री रवि दत्त 473/500 अंक (94.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सोनिया पुत्री श्री रजिंदर ने 469/500 अंक (93.8%) प्राप्त कर हिमानी श्री नरेश 459/500 अंक (91.8%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल गोयल ने सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएँ दी। विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन ने इस सफलता को संभव बनाया है। विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रह्लाद रॉय बंसल ,वीरेंद्र बंसल ,राकेश कुमार सिंघल ,मोहक गर्ग जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर सफलता की ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।