Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व ने समारोह में की शिरकत, एलजी और सीएम ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
नई दिल्ली: नई दिल्ली में गुरुवार को डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के 14वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तरनजीत सिंह संधू और रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री भी उपस्थित रहे। उपराज्यपाल ने विद्यार्थियों से विकसित भारत और विकसित दिल्ली की निर्माण में सार्थक योगदान देने का आग्रह किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज डिग्री और मेडल प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। उन्होंने कहा कि यह दिन वर्षों की मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और सपनों के साकार होने का प्रतीक है। हर विद्यार्थी की यह उपलब्धि उसके परिवार, शिक्षकों और समाज के विश्वास और सहयोग से भी जुड़ी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का युवा नए आत्मविश्वास, नवाचार और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, रिसर्च, स्टार्टअप, तकनीक और सामाजिक चेतना से जुड़े यही युवा विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो केवल अपने भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य को भी नई दिशा देने का सामर्थ्य रखते हैं।