Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि घोषित, SIR के तहत मतदाता सूची फाइनल होगी
नई दिल्ली: नई दिल्ली में चुनाव आयोग ने एसआईआर (Special Intensive Revision) की घोषणा की है। इसके तहत मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा और 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटे नहीं और फर्जी नामों को हटाया जा सके। दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से 7 अक्टूबर तक चलेगी। दिल्ली के लिए ड्राफ्ट रोल 5 अगस्त और अंतिम रोल 7 अक्टूबर को जारी होगा। इसके तहत दिल्ली में एसआईआर के लिए बूथ लेवर आधिकरियों (बीएलओ) को 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ के जरिए दिल्ली के मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 5 अगस्त को होगा। दिल्ली के मतदाता अपनी आपत्तियां या नाम जुड़वाने/संशोधन के दावे 5 अगस्त से 4 सितंबर के बीच दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियां का निपटारा 5 अगस्त से 3 सितंबर होगा। सभी दावों के निस्तारण के बाद 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दिल्ली में वर्तमान में मतदाताओं की कुल संख्या 1,48,23,234 है, जिनके पास बीएलओ घर-घर जाकर डेटा का सत्यापन करेंगे।