Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जनगणना ड्यूटी में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, कार्य में ढिलाई पर नोटिस जारी
सोनीपत: सोनीपत में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में कुछ शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई संबंधित विभाग की ओर से की गई है। जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को जनगणना कार्य में नियुक्त किया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर कार्य पूरा न करने और लापरवाही बरतने की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद विभाग ने मामले की समीक्षा कर नोटिस जारी किए। उपायुक्त नेहा सिंह ने ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन शिक्षकों की लापरवाही ज्यादा पाई जाएगी, उनकी एक दिन की सैलरी काटने के आदेश भी दिए गए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। जानकारी दी गई कि जनगणना का पहला चरण 30 मई तक पूरा किया जाएगा। दूसरा चरण नौ फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और जारी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि जनगणना के आंकड़े सरकार की योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए इस काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि गणनाकर्ताओं के साथ सहयोग करें और मांगी गई जानकारी सही तरीके से दें।