Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ग़ुरदर्शन सिंह सैनी के निवास पर ‘धियों की लोहड़ी’ की धूम, अश्वनी शर्मा ने दिया आशीर्वाद डेराबस्सी 12 Jan : लोहड़ी के पावन पर्व पर समाज को सकारात्मक संदेश देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने अपने निवास पर ‘धियों की लोहड़ी’ बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई। इस विशेष आयोजन में पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से लोहड़ी जलाकर की गई। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आई बेटियों की विशेष भागीदारी रही। गुरदर्शन सिंह सैनी और अश्वनी शर्मा ने बेटियों को शगुन देकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियां किसी भी रूप में बेटों से कम नहीं हैं और उनकी खुशियां मनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में जहां उत्सव का माहौल देखने को मिला, वहीं राजनीतिक दृष्टि से भी यह कार्यक्रम अहम रहा। सैनी के आह्वान पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह ने पार्टी की जमीनी मजबूती को दर्शाया। समारोह को संबोधित करते हुए अश्वनी शर्मा और गुरदर्शन सिंह सैनी ने क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक पर्व है। समाज से अपील की गई कि बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त कर बेटियों को पूरा सम्मान दिया जाए। अंत में मूंगफली और रेवड़ियां बांटकर खुशियां साझा की गईं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी के एक नेता द्वारा सिख गुरु साहिबानों के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि आज देश जिस आज़ादी में सांस ले रहा है, वह गुरु साहिबानों की महान कुर्बानियों का परिणाम है, ऐसे में उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर परिषद चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी ये चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और भाजपा अपने पार्टी चिन्ह कमल पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के समर्थन के बल पर भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, संजीव खन्ना, सुशील राणा, मुकेश गांधी, एडवोकेट विक्रांत, प्रदीप पाल सिंह, अनुज अग्रवाल, रविंद्र राणा, राजपाल राणा, पवन पम्मा, सतपाल बंसल, संजू, रासी अय्यर, देव राणा, प्रदीप शर्मा, गुलजार टिवाना, दयाल सैनी, डेरू लंबरदार, मेजर सिंह, सतीश नगला, दविंदर सिंह धनौनी, रिंकू जनेतपुर, पुष्पिंदर मेहता, सनअत भारद्वाज, हरप्रीत सिंह टिंकू, गुरप्रीत सिंह मीरपुर, राज किशन, राजू खेड़ी गुजरां, गुरमीत खेड़ी गुजरां, मेवा राम, बब्बू, दशरथ, रणजीत धर्मगढ़, सीमा रानी, गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, राजिंदर कुमार और डिंपल जौली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।