Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
फिजिक्स में परफेक्ट स्कोर, छात्रा ने बढ़ाया मान
याना: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, लुधियाना की छात्रा इनाया वाधवा ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। निधि और गौरव वाधवा की बेटी इनाया वाधवा ने नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी के साथ वह स्कूल टॉपर बनने के साथ-साथ लुधियाना जिले की सेकंड टॉपर भी बनी हैं। इनाया ने विशेष रूप से फिजिक्स विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रबंधन ने इनाया की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। वहीं परिवार ने भी बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनाया की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है।