Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सफाई सेवक यूनियन पंजाब के आह्वान पर नगर कौंसिल मंडी मुल्लांपुर दाखा के सफाई सेवकों और सीवरमैनों द्वारा अपनी मांगों तथा पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ चलाया जा रहा धरना आज 11वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हड़ताल शुरू हुए कई दिन बीत जाने के बावजूद पंजाब सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनकी मांगों को सुनने या उन्हें आश्वासन देने के लिए नहीं पहुंचा। हड़ताल के चलते पूरे शहर की गलियों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने की अगुवाई कर रहे अशोक कुमार ने कहा कि सफाई सेवक अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पिछले चार वर्षों से सरकार उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने बताया कि कच्चे सफाई सेवकों को अब तक पक्का नहीं किया गया है तथा छठे वेतन आयोग के तहत बंद किए गए भत्तों और ए.सी.पी. स्कीम के लाभ भी बहाल नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे सभी सफाई सेवकों और सीवरमैनों को इस बात का दुख है कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। धरने में मुख्य रूप से मुकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, पंजाब सिंह, राजू, अमृतपाल, विक्की कुमार, सतीश कुमार, धर्मेंद्र, पिंकी, मनोज कुमार, उर्मिला, सुमन, रेखा, संतोष, सुनीता और जैवीर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।