Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/12 जनवरी। अमृतसर से श्री अकाल तख्त साहिब के 328 पावन स्वरूप मामले को लेकर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक दल या संस्था को इस गंभीर मामले से सियासी लाभ नहीं उठाना चाहिए। ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सिखों के जगत ज्योति गुरु हैं और हर सिख में उनके प्रति गहरी श्रद्धा भावना होती है। उन्होंने बताया कि 328 पावन स्वरूप मामले की जांच के लिए पहले ही स. ईशर सिंह आधारित पड़ताल आयोग बनाया गया था। आयोग की रिपोर्ट में सामने आया कि कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों ने संगतों को मिलने वाले पैसे ट्रस्ट फंड में जमा नहीं किए और बिल भी काटे नहीं। रिपोर्ट में कुल 16 दोषियों के नाम शामिल हैं, जिनके खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने विभागीय कार्रवाई पूरी कर दी है। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी पहले इस मामले की गंभीरता को सार्वजनिक मंच से बता चुके हैं। ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधिकार क्षेत्र में पंथ ने कभी भी सरकार की दखलअंदाजी स्वीकार नहीं की और आगे भी नहीं करेगा। वर्तमान स्थिति में समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह को केवल सरकार के साथ सहयोग करने का अधिकार दिया गया है। मीडिया और सोशल मीडिया पर चेतावनी जत्थेदार ने मीडिया, सोशल मीडिया और वेब चैनलों पर फैल रही अफवाहों और विवादित टिप्पणियों पर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक धड़े को दोषारोपण या बयानबाजी से बचना चाहिए। अगर ऐसा किया गया, तो श्री अकाल तख्त साहिब सख्त नोटिस लेगा।