Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डॉ. अजय बग्गा ने सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर दिया जोर
होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : सामाजिक जागरूकता के लिए कार्यरत संस्था “सवेरा” ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग, कॉन्ट्रैक्ट और अस्थायी आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवाओं को तुरंत नियमित किया जाए। संस्था का कहना है कि नौकरी की सुरक्षा मिलने पर ही कर्मचारी समर्पित भावना से कार्य कर सकता है। सरकार तभी सुशासन दे सकती है, जब उन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा जो व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। “सवेरा” के पदाधिकारियों डॉ. अजय बग्गा, हरीश सैनी, डॉ. सरदूल सिंह और डॉ. अवनीश ओहरी ने जारी बयान में कहा कि सरकारी सेवाएं जनकल्याण की रीढ़ हैं। सरकारी विभाग तब तक प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर सकते, जब तक उनमें काम करने वाले कर्मचारी स्वयं भविष्य की असुरक्षा में जीवन जी रहे हों। उन्होंने कहा कि अस्थायी आधार पर नियुक्त कर्मचारी वही जिम्मेदारियां निभाते हैं और वही काम करते हैं जो स्थायी कर्मचारी करते हैं, लेकिन उन्हें नौकरी की सुरक्षा, पेंशन और समान काम के लिए समान वेतन जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं। इससे सरकारी संस्थानों में दोहरी व्यवस्था पैदा हो जाती है, जो कर्मचारियों का मनोबल गिराती है और सेवाओं की गुणवत्ता को कमजोर करती है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हमेशा अचानक नौकरी से निकाले जाने और शोषण के डर में जीते हैं। कई कर्मचारी वर्षों तक अनुभव और दक्षता हासिल करने के बावजूद पदोन्नति और स्थिरता से वंचित रहते हैं। जब ये कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग को लेकर हड़ताल करते हैं, तो उन्हें व्यवस्था की कमियों को उजागर करने वालों के बजाय काम में बाधा डालने वाला करार दिया जाता है। “सवेरा” के संयोजक डॉ. अजय बग्गा ने मांग की कि भविष्य में सरकारी सेवाओं में सभी नियुक्तियां पहले दिन से ही नियमित और स्थायी आधार पर की जाएं।