Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों को किया गिरफ्तार
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सीआईए टू पुलिस ने सेक्टर 11 में मिठाई की दो दुकानों का शटर उखाड़कर नकदी चोरी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे और दो आरोपियों को वीरवार शाम को नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिव नगर निवासी उस्मान व साहेब के रूप में हुई है। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी सेक्टर-11 निवासी शिवम सिंगला और फरार साथी आरोपी फैजान के साथ मिलकर दुकानों में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया चोरी की 1 लाख 20 हजार रूपए की नगदी में उनके हिस्से में 30-30 हजार रूपए आए थे। पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी शिवम सिंगला के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर आरोपी को जेल भेजा चुका है। पूछताछ में आरोपी शिवम सिंगला ने अपने तीन साथी आरोपी उस्मान, साहेब और फैजान के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था मंहगे शौक पूरे करने के लिए फरार अपने तीन साथी आरोपियों के साथ मिलकर मिठाई की दुकानों से नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर-12 निवासी राजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।