Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मोहाली/लुधियाना 16 May । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहाली जिले के ब्लॉक माजरी (न्यू चंडीगढ़) और मुल्लांपुर के सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित बेनामी जमीन सौदों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी पंजाब के एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर के वित्तीय लेन-देन और जमीन खरीद-फरोख्त की गहन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त डीलर ने लैंड पूलिंग पॉलिसी 2025 लागू होने से पहले ही लुधियाना और मोहाली में बड़े पैमाने पर निवेश किया था। जांच के दौरान मुल्लांपुर गरीबदास और शिंगारीवाला गांवों के भूमि रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, जहां GMADA (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा हाल ही में जमीन अधिग्रहित की गई थी। सूत्रों का यह भी दावा है कि यह प्रॉपर्टी डीलर आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता का करीबी माना जाता है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस डीलर ने कई अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के धन को बेनामी जमीन सौदों में निवेश कराने में मदद की। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी रियल एस्टेट सेक्टर में अनियमितताओं और गलत तरीके से सीएलयू (Change of Land Use) मंजूर कराने से जुड़े मामलों की जांच का हिस्सा है।