Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"पर्यटन को सुरक्षित बनाने के लिए नई पहल"
जयपुर: जयपुर में पर्यटकों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस एक नई डिजिटल पहल करने जा रही है। जयपुर पुलिस जल्द ही ‘पिंक गार्ड’ ऐप लॉन्च करेगी, जो खास तौर पर पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप के जरिए पर्यटक आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकेंगे। इसमें लोकेशन ट्रैकिंग, इमरजेंसी अलर्ट और हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सकेगी। जयपुर में हर साल लगभग 1.73 करोड़ घरेलू और 6.30 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं। विशेषकर अक्टूबर से मार्च के पीक सीजन में पर्यटकों की भारी आवक को देखते हुए जयपुर पुलिस ने तकनीक के माध्यम से उनकी यात्रा को यादगार और सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया है। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि पिंक गार्ड ऐप विशेष रूप से पर्यटकों की सहायता के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी मुख्य विशेषताएँ है कि पर्यटकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए ऐप पर पुलिस द्वारा सत्यापित टूरिस्ट गाइड्स का नाम, भाषा और रेटिंग उपलब्ध होगी। हर पर्यटन स्थल के पास स्थित पुलिस स्टेशन और अस्पतालों की लोकेशन, मैप और कांटेक्ट नंबर एक क्लिक पर मिलेंगे। विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए यह बहुभाषी होगा और प्रमुख स्थलों के लिए स्मार्ट नेविगेशन प्रदान करेगा। पर्यटक ऐप के जरिए गाइड की रेटिंग कर सकेंगे और किसी भी परेशानी की स्थिति में सीधी शिकायत दर्ज कर सकेंगे, जिसकी निगरानी उच्चाधिकारी करेंगे। इस ऐप को बिना लॉगिन किए मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सकेगा।