Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल-प्रयागराज स्पेशल बस को दिखाई हरी झंडी पलवल बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 8 बजे रवाना होगी पलवल-प्रयागराज स्पेशल बस, 900 रुपए होगा किराया चण्डीगढ़, 13 जनवरी - हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने श्रद्धालुओं की मांग को पूरा करते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व तक आयोजित किए जा रहे माघ मेला के लिए पलवल से प्रयागराज तक स्पेशल बस को पलवल बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल से प्रयागराज तक सीधी बस सुविधा मिलने से श्रद्धालुओं को लाभ होगा और वे बिना किसी परेशानी के माघ मेला दर्शन और स्नान का लाभ उठा सकेंगे। प्रयागराज में 15 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे माघ मेला के दौरान कई प्रमुख स्नान पर्व और धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि माघ मेला सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। खेल राज्य मंत्री ने माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचकर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान का लाभ अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और आवास की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि माघ मेला के समापन तक यह स्पेशल बस पलवल स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 8 बजे मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, फतेहपुर होते हुए लगभग 645 किलोमीटर का सफर तय करके रात्रि लगभग 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। पलवल से प्रयागराज का किराया 900 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से लिया जाएगा। संगम स्थल प्रयागराज से स्पेशल बस वापसी का समय सायं 5 बजे रहेगा जो लगभग सुबह 5 बजे पलवल पहुंचेगी।