Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद सौरभ भारद्वाज का बयान
नई दिल्ली: नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सरकार से मांग की कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाए जाएं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि छात्रों पर बढ़ते दबाव और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। भारद्वाज ने कहा कि अब विभिन्न हिस्सों से ऐसी ही घटनाओं की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सख्त और ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी मामूली प्रोफेसर को गिरफ्तार कर उसे पूरे मामले का “मास्टरमाइंड” बताना बिल्कुल गलत है। असली मास्टरमाइंड पर्दे के पीछे काम करने वाले शक्तिशाली और प्रभावशाली लोग हैं। आआपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को हमारे युवाओं को आश्वस्त करना चाहिए कि अब से किसी भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं होगा। सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह युवाओं से अपील करे कि वे ऐसे कठोर और जीवन समाप्त करने वाले कदम न उठाएं।