Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब में 20 मई को सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया गया है। यह हड़ताल ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में की जा रही है, जिसमें राज्यभर के करीब 27,500 मेडिकल स्टोर संचालक और थोक दवा विक्रेता शामिल होंगे। लुधियाना में पिंडी गली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक डाबर ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय मेडिकल कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां 40% तक सस्ती दवाएं ऑनलाइन बेच रही हैं, जिससे छोटे दुकानदारों की बिक्री लगातार घट रही है। संचालकों ने यह भी कहा कि दवा कंपनियां खुदरा विक्रेताओं को कम मार्जिन देती हैं, जबकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को अधिक लाभ दिया जाता है, जिससे असंतुलन पैदा हो रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बढ़ते किराए, बिजली बिल और संचालन लागत ने पहले ही कारोबार पर दबाव बढ़ा रखा है, और ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा ने स्थिति और गंभीर बना दी है। हड़ताल से पहले दुकानदारों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध दर्ज कराया और 20 मई को रैली निकालकर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है, साथ ही कुछ ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।